फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mahakumbh: 24 hours treatment will be available at railway stations also

महाकुंभ : रेलवे स्टेशनों पर भी 24 घंटे मिलेगा इलाज

Sun, 05 Jan 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 05 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: 24 hours treatment will be available at railway stations also
गोंडा। प्रयागराज महाकुंभ को लेकर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया है। ट्रेन से महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों को इमरजेंसी में स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए गोंडा जंक्शन और मनकापुर रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य टीमें लगाई गई हैं। मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी को लेकर 10 बेड रिजर्व कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

आगामी 13 जनवरी से गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती समेत आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोंडा होते हुए प्रयागराज जाएंगे। श्रद्धालुओं को जरूरत पड़ने पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए मेडिकल कॉलेज में 10 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। 39 एंबुलेंस के साथ ही मोबाइल रिस्पांस टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि गोंडा जंक्शन व मनकापुर रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे स्वास्थ्य टीमें तैनात रहेंगी। सभी चिकित्सकों को ड्यूटी के दौरान रात में भी अस्पताल में रुकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दो डॉक्टर समेत 13 स्वास्थ्यकर्मी भेजे गए प्रयागराज
जिले के डॉ. अनुज सिंह, डॉ. दुर्गविजय सिंह, स्टाफ नर्स सावित्री मिश्रा, ऋतु श्रीवास्तव, एलटी राजेंद्र गुप्ता, डेंटल हाईजिनिस्ट इंतखाब आलम, नेत्र परीक्षण अधिकारी प्रभाष कुमार, मलेरिया निरीक्षक भवानी प्रसाद व अल्केश सिंह, स्वास्थ्य कार्यकर्ता विक्रम बहादुर सिंह, राधेश्याम, विजय कुमार व दुर्गेश कुमार की ड्यूटी विशेष कार्यकारी अधिकारी कुंभ मेला प्राधिकरण के अधीन लगाई गई है। ये कर्मी महीने भर महाकुंभ में ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed