{"_id":"6418a0fd6cd950421a004274","slug":"maa-pateshwari-government-university-should-be-made-in-balrampur-itself-gonda-news-c-13-1-138549-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बलरामपुर में ही बनाया जाए मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बलरामपुर में ही बनाया जाए मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय
Mon, 20 Mar 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय का निर्माण बलरामपुर में कराने की मांग तेज हो गई है। सोमवार को गैसड़ी के सपा विधायक डॉ. एसपी यादव की अगुवाई में सपाइयों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम डॉ. महेंद्र कुमार को सौंपा।
सपा विधायक ने कहा कि जिले के तुलसीपुर में शक्तिपीठ आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी के नाम से सरकार ने गत दिवस मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय की घोषणा की थी। अब पता चला रहा है कि यह विश्वविद्यालय गोंडा में बन रहा है, यह गलत है। मां पाटेश्वरी बलरामपुर में है, ऐसे में विश्वविद्यालय का निर्माण यहां होना चाहिए।
कहा कि इससे पहले भी देवीपाटन के नाम से मंडल बनाया गया लेकिन, उसका मुख्यालय गोंडा कर दिया गया था। कहा कि ऐसे में बलरामपुर में ही विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जाना चाहिए। इससे संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा गया। इस मौके पर राकेश यादव, इकबाल जावेद, शफीकउल्ला, प्रमोद कुमार, रईस अहमद व अखलाक खां आदि मौजूद थे।