{"_id":"64c944555a6859a3990d5336","slug":"lucknow-highway-brightened-for-45-kilometers-gonda-news-c-100-1-gon1002-1978-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 45 किलोमीटर तक चमकाया लखनऊ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 45 किलोमीटर तक चमकाया लखनऊ हाईवे
Tue, 01 Aug 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। 'मेरा गोंडा-मेरी शान' के तहत जिला प्रशासन ने मंगलवार को सफाईकर्मियों की फौज के साथ गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर बहराइच सीमा पर छतौनी तक 45 किलोमीटर के दायरे में सफाई अभियान चलाया। ट्रैक्टर से तो कहीं तीन सौ रुपये दिहाड़ी पर मजदूरों से भी साफ-सफाई कराई गई। कुछ स्थानों पर सफाई कर्मचारियों ने भी पसीना बहाया। नतीजतन 45 किलोमीटर तक हाईवे चमक गया है।
शहर के आंबेडकर चौराहे पर मंगलवार सुबह आठ बजे जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों ने अभियान का शुभारंभ करके लोगों से इससे जुड़ने की अपील की। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, डीएम नेहा शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, एसपी अंकित मित्तल, सीडीओ एम. अरुन्मोली, नगर पालिका अध्यक्ष उज्मा राशिद और अधिशाषी अधिकारी संजय मिश्र ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सफाई कर्मचारियाें की टीमों को रवाना किया। जनप्रतिनिधियों ने जहां अभियान की सराहना की वहीं मंडलायुक्त ने स्वच्छता की निरंतरता पर जोर दिया। कार्यक्रम में डीएम नेहा शर्मा ने 15 अगस्त तक चलने वाले सफाई अभियान की रूपरेखा बताई। अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत नगर पालिका व नगर पंचायतों में चार अगस्त से होगी।
डीएम नेहा शर्मा के ड्रीम प्रोजेक्ट ''मेरा गोंडा-मेरी शान'' के तहत पहले चरण में मंगलवार को लखनऊ हाईवे पर जिला मुख्यालय से बहराइच के जरवल रोड थाने की सीमा तक 45 किलोमीटर के दायरे में दो नगर पालिका परिषदों और 54 ग्राम पंचायतों के इलाके के शामिल रहे। पांच-पांच सौ मीटर जोन में कुल 73 टीमें सफाई के लिए लगाई गई थीं। मॉनिटरिंग के लिए ग्राम पंचायत सचिव समेत अफसरों ने दौरा किया है।
विज्ञापन
अभियान के लिए मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे से ही करनैलगंज, कटराबाजार, रुपईडीह, परसपुर और झंझरी समेत ब्लॉकों से सफाई कर्मचारी लखनऊ हाईवे पर पहुंचने लगे थे। दोपहर बाद तक साफ-सफाई चलती रही। हाईवे के डिवाइडर व दोनों तरफ साफ-सफाई कर रहे कस्तूरी निवासी काली प्रसाद ने बताया कि उन्हें 500 रुपये मजदूरी पर लाया गया है। इसके अलावा विश्वनाथ, प्रमोद कुमार और राम पाल के साथ काम कर रहे रतिपाल आदि 300 रुपये दिहाड़ी पर लगाए गए थे। हाईवे पर जहांगिरवा रेलवे क्राॅसिंग के पास डिवाइडर पर सफाई के लिए ट्रैक्टर व रोटावेटर तक उतार दिया गया। इससे झाड़ियों संग फलों के पौधे भी नष्ट हो गए।
डीएम के निर्देश पर गोंडा और करनैलगंज नगर पालिका परिषद का पूरा अमला भी सक्रिय नजर आया। अभियान के दौरान गोंडा नगर पालिका के पोर्टरगंज स्थित हारीपुर पंजाब नेशनल बैंक के पास महीनों से जलभराव की समस्या के समाधान के लिए टीम मौके पर पहुंची। रास्ते पर भरे पानी को पंप चलाकर टैंकर में भरकर दूसरी जगह ले जाकर फेंका गया। वहीं, करनैलगंज नगर पालिका क्षेत्र में भी टीम सक्रिय नजर आई है। हालांकि, पोर्टरगंज के आसपास जलनिकासी के लिए कोई स्थायी इंतजाम नहीं किया गया।
अभियान के तहत करनैलगंज के एसडीएम विशाल कुमार ने खुद कर्मचारियों के साथ कार्यालय व तहसील में झाडू लगाकर सफाई की। सीओ नवीना शुक्ला ने पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सफाई अभियान चलाया। वहीं, नवाबगंज में खंड विकास अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में ब्लाॅक कर्मियों ने अभियान चलाया। सफाई अभियान में एडीओ (पंचायत) रवि प्रकाश मिश्र, सफाईकर्मी मस्तराम यादव, दीपराज गौतम, राम चंदर मौर्य, बृजकिशोर, राम जनक, दीनानाथ, शिवकुमार, माता प्रसाद, वर्षाराम, देव प्रकाश सहित तमाम लोग शामिल रहे।