फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lok Adalat today to settle 38 thousand cases

38 हजार वाद निपटाने के लिए लोक अदालत आज

Fri, 10 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Lok Adalat today to settle 38 thousand cases
गोंडा। आपसी समझौते से 38,840 लंबित प्रकरण को निपटाने के लिए शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिसमें यातायात, लघु आपराधिक प्रकरण, नगरपालिका व बैंकों आदि से संबंधित वादों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला न्यायालय के दीवानी परिसर व सभी तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि लोग अदालत में विभिन्न प्रकृति के 38 हजार 840 वादों का निपटारा होना है।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निस्ताण नि:शुल्क व सुलह समझौते के आधार पर होता है। ऐसे में जिस भी फरियादी के मुकदमे लंबे समय से लंबित हैं, वे लोक अदालत में अपने वाद को नियत कराकर त्वरित समाधान पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं नहीं ई चालान में 75 फीसदी तक छूट मिल सकती है। लोक अदालत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दीवानी कचहरी के साथ चारों तहसीलों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें बिना किसी शुल्क के फरियादी अपने वाद का समाधान पाता है।
फरियादी चाहे तो वह बगैर किसी अधिवक्ता की मदद लिए स्वयं अपने वाद को नियत कराए, और राष्ट्रीय लोक अदालत में उपलब्ध होकर उसका समाधान पा सकता है। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ आयोजित होगा।

इसमें सुलह योग्य फौजदारी वाद, भरण पोषण वाद, दीवानी, स्टांप वाद, वैवाहिक वाद, बाट माप अधिनियम के अंतर्गत चालान, ऋण मामले, बैंक रिकवरी, चेक बाउंस आदि मुकदमों का निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed