फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sarees and sweets were distributed to 700 women

Gonda News: 700 महिलाओं को बांटी साड़ी और मिठाई

Thu, 27 Aug 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 27 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sarees and sweets were distributed to 700 women
महिलाओं को साड़ी वितरित करतीं डीएम प्रियंका निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी व अन्य
गोंडा। वेंकटाचार्य क्लब में बुधवार को लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के शुभारंभ का कार्यक्रम बुधवार को हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विशेष बसों को रवाना किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में 700 महिलाओं को साड़ी व मिठाई का वितरण किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, सीडीओ दयानंद प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, आशीष मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना राय ने महिलाओं का स्वागत किया। अधिकारियों ने महिलाओं को योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से महिलाओं के लिए परिवहन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखने के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन


इस दौरान 700 से अधिक महिलाओं को साड़ी और मिठाई वितरित की गई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं से शासन की योजनाओं का लाभ लेने के साथ ही आसपास की महिलाओं को भी इनके बारे में जानकारी देने की अपील की। कार्यक्रम में एआरएम रोडवेज आयुष भटनागर, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पांडेय, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, प्रभारी डीपीआरओ जीडी जैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed