फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   lok adalat gonda court

गोंडा: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 66987 मामले, 23.85 लाख जुर्माना वसूल

Sun, 12 Feb 2023 04:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 12 Feb 2023 04:58 AM IST
विज्ञापन
lok adalat gonda court
लोक अदालत का शुभारंभ करते हुए न्यायाधीश।
गोंडा। जनपद न्यायालय में शनिवार को जनपद न्यायाधीश ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता व नोडल अधिकारी अपर जिला जज डॉ. दीनानाथ द्वितीय की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 66987 वाद निस्तारित किए गए। न्यायिक अधिकारियों ने 6679 वाद निस्तारित कर 23 लाख 85 हजार 905 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किया गया। जिला जज ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज/एफटीसी द्वितीय नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने स्वयं 24, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रीता गुप्ता ने 66, प्रथम अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आफसां ने 23, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट डॉ. पल्लवी अग्रवाल ने 21 वाद, पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अनामिका चौहान ने दो, सप्तम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन ने पांच व नवम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सर्वजीत कुमार सिंह ने एक वाद निस्तारित किया।
विज्ञापन

जबकि मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी डॉ. अनुपमा गोपाल निगम ने 77 मुकदमे निस्तारित कर तीन करोड़ 13 लाख 47 रुपये प्रतिकर राशि तय किया। सिविल जज (सी.डि.) विश्वजीत सिंह ने 23 वाद निस्तारित कर 90 लाख 79 हजार 250, सिविल जज (जूडि) अर्चना ने 12 वाद निस्तारित कर 20 लाख 32 हजार 335 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनुपम शौर्य ने 2431 वाद निपटाकर 10 लाख 40 हजार 750 रुपये, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुषमा ने 1102 वाद निस्तारित कर छह लाख एक हजार 250, अपर सिविल जज (सीडि) कृष्ण प्रताप सिंह ने 299 वाद निपटाकर 23 हजार 180, , न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सुश्री सौम्या मिश्रा ने 415 मुकदमा निस्तारित कर एक लाख 25 हजार 790, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सत्य प्रकाश नारायण तिवारी ने 368 वाद निपटा कर 38 हजार 560 रुपये अर्थदंड वसूल किया।

इसी क्रम में सप्तम अपर सिविल जज (जूडि) आंचल चंदेल ने 508, अपर सिविल जज (जूडि) निधि वर्मा ने 160, अपर सिविल जज (जूडि) संदेश कुमार पासवान ने 230, अपर सिविल जज (जूडि) रविंद्र कुमार रावत ने 112, अपर सिविल जज (जूडि) रविकांत ने 119, सिविल जज (जूडि)/एफटीसी प्रथम सोनम गौतम ने 179 , सिविल जज (जूडि)/एफटीसी द्वितीय वीनस कुमार ने 185, सिविल जज (जूडि)/एफटीसी नवीन अंकिता बौद्ध ने 64 व ग्राम न्यायालय मनकापुर के न्यायाधिकारी हर्ष आनन्द ने 248 वाद निस्तारित कर अर्थदंड जमा कराया। लोक अदालत में जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष रामानन्द ने पांच मामले निस्तारित करते हुए 5 लाख 73 लाख 695 रुपये की समझौता राशि तय की गई। जनपद के सभी विभागों में प्री-लिटीगेशन के माध्यम से 60308 वादों का निस्तारण करते हुए छह करोड़ पांच लाख 73 हजार 49 रुपये की समझौता राशि तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed