फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Licenses of 390 pesticide sellers suspended

Gonda News: 390 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

Sun, 05 Apr 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 05 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Licenses of 390 pesticide sellers suspended
गोंडा। किसानों को मानक के अनुरूप कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शासन के निर्देश पर आईपीएमएस (इंटीग्रेटेड पेस्टीसाइड मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल पर पंजीकरण न कराने वाले 390 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन




जिला कृषि रक्षा अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि आईपीएमएस पोर्टल पर सभी कीटनाशी विक्रेताओं का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया गया और 31 मार्च तक पंजीकरण कराने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन 390 विक्रेताओं ने पंजीकरण नहीं कराया। 30 मार्च को कृषि भवन, लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक में अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) ने ऐसे विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए सभी 390 विक्रेताओं के कीटनाशी निबंधन प्रमाणपत्र निलंबित कर दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने कहा यदि संबंधित विक्रेता 14 दिन के भीतर आईपीएमएस पोर्टल पर अपना पंजीकरण नहीं कराते हैं, तो उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ऐसे करें पंजीकरण



आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण के लिए ipms.gov.in वेबसाइट पर जाकर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद विक्रेता को अपना नाम, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड और लाइसेंस की प्रति अपलोड करनी होगी। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कर सबमिट करते ही पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed