{"_id":"61d1e4bd58be481d2d24abad","slug":"license-of-a-fertilizer-shop-suspended-gonda-news-lko6116861126","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरक की एक दुकान निलम्बित, दो दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरक की एक दुकान निलम्बित, दो दुकानदारों को नोटिस
विज्ञापन
गोंडा। जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने रविवार को उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। गड़बड़ी पाए जाने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
यह कार्रवाई पीओएस मशीन के स्टाक एवं मौजूद स्टाक के सत्यापन एवं निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक की बिक्री की शिकायत मिलने पर की गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रविवार को नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा गया।
जिसमें रघुनाथ गुप्ता खाद भंडार दुर्जनपुर के मशीन और स्टाक का सत्यापन किया गया। अंतर पाए जाने पर उनके दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
वहीं काजी खाद भंडार शाहपुर के विरुद्ध महंगे दाम पर यूरिया की बिक्री की शिकायत मिली और रंजीत खाद भंडार कोल्हमपुर की दुकान की भी शिकायत पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
बताया कि मौके पर 22 बोरी यूरिया का स्टाक मिला जो किसानों को वितरित किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में निर्धारित मूल्य से अधिक या बिना पीओएस मशीन के उर्वरक की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। कोई भी व्यापारी यदि ऐसा करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।