{"_id":"629cebae4493334d1647459f","slug":"lepard-forest-watch-gonda-news-lko6338639128","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में तेंदुए की दस्तक, लगाया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में तेंदुए की दस्तक, लगाया पिंजरा
विज्ञापन
फोटो-9-गोंडा के आईटीआई लिमिटेड मनकापुर में तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा। -संवाद
- फोटो : GONDA
मनकापुर (गोंडा)। एक सप्ताह से आईटीआई लिमिटेड के उत्पादन प्लांट के आसपास तेंदुए की आमद से दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम ने आईटीआई के प्लांट परिसर में बकरे से बंधा हुआ एक पिंजरा लगा दिया है। जिससे तेंदुए को पकड़ा जा सके। लेकिन पिछले दो दिनों से तेंदुआ पिंजरे के पास फटकने भी नहीं आया।
आईटीआई के प्लांट परिसर में पिछले शनिवार को तेंदुआ देखे जाने से दहशत फैल गया था। आईटीआई में तैनात सुरक्षा गार्डों ने आनन-फानन में जानकारी प्रबंधन को दी। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जेके श्रीवास्तव ने कहा कि आईटीआई कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है और प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सभी गार्डों को अलर्ट पर रखा गया है। बताया कि तेंदुआ देखे जाने की पुष्टि के बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।
बीती शनिवार को टिकरी वन रेंज अधिकारी विनोद कुमार नायक ने अपनी टीम के साथ दौरा किया और तेंदुए की मौजूदगी को लेकर कांबिंग की। सात दिनों से आईटीआई लिमिटेड के उत्पादन प्लांट आवासीय इलाके संचार विहार में तेंदुए की आमद से दहशत फैली है। प्रबंधन ने संचार विहार में रहने वाले कर्मचारियों से अपने बच्चों व बुजुर्गों को अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने देने की अपील की है।
विज्ञापन
आईटीआई के बाहर तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलते ही दर्जनों गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मऊ, फिरोजपुर, बरदही, राजापुर, भलुवा, मिर्जापुर, बैरीपुर, पंडितपुर, रामापुर, मनकापुर आदि स्थानों पर रहने वाले लोग सहमे हुए हैं। वन क्षेत्राधिकारी टिकरी रेंज विनोद नायक ने कहा कि बकरी के शिकार में कभी भी तेंदुआ पिंजरे में फंस सकता है।