फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Leopard like animal and two cubs seen, panic

Gonda News: तेंदुए जैसा जानवर व दो शावक दिखे, दहशत

Sun, 19 May 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 19 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Leopard like animal and two cubs seen, panic
गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जसकरन पुरवा डेहरास में ग्रामीणों ने तेंदुए जैसा जानवर व उसके दो शावकों को देखा है। इससे गांव में दहशत व हड़कंप है। लोगों ने वन विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक परसपुर प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि वे क्षेत्र में मतदान बूथ की जांच कर रहे थे। ग्राम जसकरन पुरवा डेहरास पहुंचने पर ग्रामीणों की भीड़ देखी। पता करने पर लोगों ने बताया कि यहां तेंदुआ जैसा जानवर देखा गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को देकर ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा। गांव के आतिश सिंह ने बताया कि रविवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं गांव के बाहर जा रही थीं। नदी के किनारे जलकुंभी पड़ी थी जहां तेंदुआ जैसा जानवर पानी पीता दिखाई दिया। दो शावक जलकुंभी पर उछलकूद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद वे सभी जंगल में चले गए। डिप्टी रेंजर रामचंदर सिंह व फारेस्टर अशोक पांडेय ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। गांव वालों से सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed