फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lekhpal who came to stop illegal mining was attacked

Gonda News: अवैध खनन रोकने पहुंचे लेखपाल पर हमला

Wed, 12 Nov 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 12 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal who came to stop illegal mining was attacked
विश्नोहरपुर। रिंग रोड निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत पर पहुंचे लेखपाल विनीत कुमार पर एक युवक ने हमला कर दिया। आरोप है कि वीडियो बनाते समय युवक ने लेखपाल की पिटाई करके मोबाइल फोन छीनकर पानी में फेंक दिया।
विज्ञापन

लेखपाल विनीत कुमार ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह तुलसीपुर मांझा गांव के पूरे रामप्रसाद मजरे में जांच के लिए पहुंचे थे। वहां जेसीबी, डंपर और लोडर से मिट्टी का अवैध खनन हो रहा था। उन्होंने काम रुकवाने का प्रयास किया तो एक युवक ने धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। उपनिरीक्षक विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed