फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lekhpal suspended for negligence in work

काम में लापरवाही बरतने पर लेखपाल निलंबित

Tue, 06 Aug 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for negligence in work
गोंडा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, तहसील की अचल संपत्ति रजिस्टर की फीडिंग न कराने, चक मार्ग के विवाद को निस्तारण न कराने व अन्य कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एसडीएम ने लेखपाल जगदम्मा शरण पांडेय को निलंबित कर दिया है। एसडीएम ने लेखपाल को निलंबन अवधि तक रजिस्ट्रार कानूनगो से संबद्ध करने के साथ उसके मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

जिले के सदर गोंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम बनघुसरा में लेखपाल जगदम्मा शरण पांडेय की तैनाती है। एसडीएम सदर का आरोप है कि गांव के चक मार्ग पर का विवाद है। इस मामले को लेकर गांव के लोगों ने तरबगंज मार्ग को जाम किया था। लेखपाल की ओर से इस मामले में कार्रवाई कर निस्तारण नहीं कराया गया। 31 जुलाई से कई बार फोन पर संपर्क किया गया लेकिन बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जगदम्मा को दूसरे लेखपाल को भेज कर बुलवाया गया। ग्राम राजापुर परसौरा निवासी शांतिदेवी का मामला बैनामा न्यायालय विचाराधीन रहते वरासत करा दिया जाना। ग्राम राजापुर में अचल सम्पत्ति रजिस्टर 12 गाटों की मात्र फीडिंग कराया जाना व राजापुर में अचल संपत्ति रजिस्टर मात्र 17 गाटों की फीडिंग कराया जाना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राम बनघुसरा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में नई सूची में उपलब्ध किसानों का सत्यापन कर फीडिंग न कराया जाना पाये जाने जैसी कई लापरवाही को संज्ञान में लेकर लेखपाल को निलंबित करने की कार्रवाई की गई।

एसडीएम वीर बहादुर यादव ने लेखपाल के निलंबन अवधि में नियमानुसार वेतन भत्ते में कटौती कर भुगतान किये जाने का आदेश दिया है। लेखपाल को रजिस्ट्रार कानूनगो से संबद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि में लेखपाल को बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने का आदेश दिया है। इस बारे में एसडीएम सदर वीर बहादुर यादव का कहना है कि लेखपाल की ओर से बार बार कार्य में घोर लापरवाही करने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed