फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Leave of officers and employees canceled due to law and order

Gonda News: कानून-व्यवस्था के चलते अफसर-कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

Mon, 28 Oct 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 28 Oct 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Leave of officers and employees canceled due to law and order
गोंडा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बहराइच कांड से त्योहारों में इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में कानून-व्यवस्था के चलते अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने निर्देश दिया है कि दीपावली समेत अन्य पर्वों में सभी अधिकारी मुख्यालय पर मौजूद रहकर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन

बताया कि धनतेरस, दीपावली, छठ पूजा, कार्तिक पूर्णिमा, गुरुनानक जयंती समेत अन्य पर्वों के मद्देनजर मंडल के सभी अधिकारियों का अवकाश 16 नवंबर तक निरस्त कर दिया है। मंडलीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए प्रतिदिन अपने अधीनस्थ कार्यालयों का प्रातः 10 बजे और सायंकाल 5 बजे औचक निरीक्षण करें। अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय करें।
विज्ञापन

आयुक्त का कहना है कि दीपावली के साथ-साथ जैन समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला भगवान महावीर निर्वाण दिवस, अयोध्या में दीपोत्सव, पंचकोसी और चौरासी कोसी परिक्रमा जैसे आयोजन भी इस दौरान होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से भी अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त स्वयं भी कार्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे ताकि शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed