फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Leather trader beaten to death after being mistaken for an animal smuggler

Gonda News: पशु तस्कर समझकर चमड़ा व्यापारी को किया मरणासन्न

Mon, 29 Sep 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 29 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Leather trader beaten to death after being mistaken for an animal smuggler
कौड़िया के पूरेबदल कैथोली गांव में खड़ी डीसीएम। - संवाद
रुपईडीह/दुबहा बाजार। कौड़िया में पूरे बदल कैथोली के पास रविवार रात डीसीएम से चमड़ा (मृत जानवरों की खालें) लेकर जा रहे व्यापारी को पशु तस्कर समझकर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटकर मरणासन्न कर दिया। व्यापारी के रिश्तेदार, मजदूर व डीसीएम चालक को भी जमकर पीटा गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

इटावा के भरथना मोतीगंज निवासी डीसीएम चालक इकरार ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि रविवार देर शाम गोंडा के वजीरगंज होसी गांव निवासी चमड़ा व्यापारी अन्नू, औरैया के विधूना अंबेडकरनगर निवासी अपने साले के बेटे इरशाद और एक मजदूर के साथ विशेश्वरगंज से डीसीएम पर चमड़ा लादकर रामापुर जा रहे थे। रात करीब 10 बजे कौड़िया में पूरे बदल कैथोली गांव के पास 15-50 लोगों ने डीसीएम के आगे बाइकें लगाकर रोक लिया। देखते ही देखते भीड़ जुट गई और लोगों ने पशु तस्कर समझकर पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

चालक के मुताबिक व्यापारी अन्नू स्थानीय स्तर पर लाइसेंसधारकों से चमड़ा खरीदकर व्यापार करते हैं, लेकिन नाराज लोगों ने उनकी एक न सुनी और पीटकर मरणासन्न कर दिया। चालक इकरार, इरशाद व मजदूर को भी गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लिया है। वहीं, अन्नू को मेेडिकल कॉलेज से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि मामले में हनुमंत लाल तिवारी, चंचल पांडेय, भारतलाल व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अन्य बिंदुओं के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीएम जब गांव के सामने से गुजरी तो उसमें से दुर्गंध आने पर लोगों ने तुरंत बाइकों से पीछा शुरू कर दिया। चालक ने स्पीड बढ़ाई तो ग्रामीणों का शक गहरा गया और डीसीएम के आगे बाइकें लगाकर रोक लिया। पुलिस का कहना है कि जहां से चमड़े की खरीद की गई थी, वहां भी संबंधित से पूछताछ की गई है। प्रथमदृष्टया पशु तस्करी की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed