Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   LBS College teachers staged a protest

Gonda News: एलबीएस कॉलेज के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 03 Nov 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 03 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
LBS College teachers staged a protest
कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता। - संवाद
गोंडा। फुपुक्टा और आक्टा के आह्वान पर लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर महाविद्यालय के मुख्य परिसर में प्राचार्य कक्ष के सामने एकजुट होकर लंबित मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव और सहमंत्री विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन चल रहा है। आक्टा के पूर्व महामंत्री प्रो. जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. अमन चंद्रा और प्रो. मंशा राम वर्मा ने पुरानी पेंशन बहाली, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने और पीएचडी इंक्रीमेंट सहित अन्य मांगों के समर्थन में विचार रखे। प्रदर्शन में शिक्षक संघ इकाई के पदाधिकारी और महाविद्यालय के प्राध्यापक शामिल रहे।
विज्ञापन

गन्ने का मूल्य 600 रुपये क्विंटल करने की मांग, प्रदर्शन
गोंडा। गन्ने की बढ़ती लागत को देखते हुए किसानों ने मूल्य 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई है। बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान और फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने समेत 16 मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित टिनशेड में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल प्रभारी राम स्वरूप वर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती के किसान शामिल हुए। जिलाध्यक्ष शिवराम उपाध्याय ने कहा कि गन्ने की खेती की लागत 400 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक पहुंच गई है। ऐसे में मूल्य 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए। पूर्वांचल संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि 16 सूत्री मांगपत्र मंडलीय अधिकारियों को सौंपा गया है।

अफसरों से मिले कोटेदार, बताईं समस्याएं
गोंडा। पांच महीने से लाभांश का भुगतान नहीं होने से नाराज उचित दर विक्रेताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राम प्रताप तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे कोटेदारों ने जून से अक्तूबर 2026 तक का बकाया लाभांश दीपावली से पहले दिलाने की मांग की। इस दौरान शिवपूजन सिंह, शोभनाथ सिंह और हरिवंश तिवारी सहित कई कोटेदार मौजूद रहे।-संवाद
पशुमित्रों ने बकाया मानदेय दिलाने की मांग की
गोंडा। ऑल प्राइवेट पशुमित्र वैक्सीनेटर कार्यकर्ता सेवा समिति संघ की मनकापुर ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बताया कि पशुगणना का मानदेय अब तक नहीं मिला है। उन्होंने बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने के साथ नियमित मासिक मानदेय देने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान बृजभान वर्मा, विनय मिश्रा, रत्न पाठक और श्याम बाबू शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।-संवाद




कब्जे और मारपीट के आरोप में परिवार समेत आमरण अनशन

गोंडा। नगर कोतवाली के कुतुबपुर गांव निवासी योगेश कुमार ने मंगलवार को पत्नी और बच्चों समेत कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन शुरू किया है। आरोप है कि दिल्ली जाने के दौरान विरोधियों ने रात में दरवाजे की जमीन पर टिनशेड रखकर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर पत्नी और बच्चों से अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। योगेश का कहना है कि पुलिस और राजस्व अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। फर्जी रिपोर्ट लगाकर प्रकरण निस्तारित कर दिया गया। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed