फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   LBS College in the race for NAAC evaluation after 14 years

Gonda News: 14 साल बाद नैक मूल्यांकन की रेस में एलबीएस कॉलेज

Sun, 22 Sep 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Sep 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
LBS College in the race for NAAC evaluation after 14 years
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय (एलबीएस पीजी कॉलेज) 14 साल बाद नैक मूल्यांकन की रेस में शामिल हुआ है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से कॉलेज का मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके बाद कॉलेज के विकास के लिए महाविद्यालय को अनुदान मिल सकेगा। ऐसे में कॉलेज नई पहचान बनाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रहा है। आगामी 26 सितंबर को महाविद्यालय अपनी स्टडी रिपोर्ट दाखिल करेगा। जिसके बाद मूल्यांकन के बाद ग्रेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से कॉलेज को बी-ग्रेड हासिल हुआ। इसके बाद से कॉलेज प्रबंधन की ओर से महाविद्यालय की मूल्यांकन के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए। ऐसे में जिले का महत्वपूर्ण व उच्च शैक्षणिक संंस्थान होने के बावजूद भी एलबीएस पीजी कॉलेज को कोई अनुदान नहीं मिल सका। कॉलेज के शिक्षकों का कहना है कि नौ हजार से अधिक युवा कॉलेज में प्रोफेशनल से लेकर उच्च शिक्षा की डिग्रियां हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

नैक प्रभारी प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज की अच्छी ग्रेडिंग के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। वाटर हार्वेसिंग मैनेजमेंट, वाई फाई सुविधा, ऑटोमेशन मोड में लाइब्रेरी सुविधा समेत अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। जल्द ही स्टडी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। ऐसे में महाविद्यालय स्तर पर उत्तम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय, अवध विश्वविद्यालय समेत महाविद्यालयों से प्रोफेसर के माध्यम से बच्चों को जलवायु, महिलाओं में कैंसर और भारतीय ज्ञान परंपरा समेत अन्य विषयों की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही महाविद्यालय परिसर को ग्रीन परिसर में तब्दील किया गया। जल प्रबंधन के लिए वाटर हार्वेस्टिंग मैनेजमेंट सिस्टम लगाने के साथ ही कूड़े के बेहतर प्रबंधन के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। महाविद्यालय से निकलने वाले कचरे से खाद बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी उपकरणों के माध्यम से 22 कक्षा कक्ष में प्रोजेक्टर और इंटरएक्टिव पैनल लगाए गए हैं। ऐसे में जहां इन स्मार्ट क्लास में विद्यार्थी उत्तम शिक्षा हासिल करने लगे हैं। अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। लाइब्रेरी भी हाईटेक बन रही है। जल्द ही पूरे परिसर को वाई फाई की सुविधा से जोड़ा जाएगा।

प्राचार्य प्रो. आरके पांडेय का कहना है कि कॉलेज के लिए नैक ग्रेडिंग काफी अहम होगी। सामूहिक रूप से सभी शिक्षक युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार कॉलेज का बेहतर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed