फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lawyers surround SP office on demand to remove Kotwal

कोतवाल को हटाने की मांग पर वकीलों ने एसपी कार्यालय घेरा

Thu, 18 Mar 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Lawyers surround SP office on demand to remove Kotwal
गोंडा। नगर कोतवाल द्वारा साथी अधिवक्ता का मोबाइल छीनने व उसके साथ अभद्रता करने से गुस्साए वकीलों ने बृहस्पतिवार को नगर कोतवाल के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक के बाद वकीलों ने कलेक्ट्रेट परिसर में घूमकर प्रदर्शन किया तथा नगर कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी की। दीवानी न्यायालय में घूमकर प्रदर्शन करते हुए नगर कोतवाल को हटाए जाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर घंटों तक उग्र प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन सभा में अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी ने नगर कोतवाल को निलंबित कर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की। कहा कि नगर कोतवाल निरंकुश हो चुके हैं। कोतवाल ने पिछले सप्ताह अधिवक्ता का मोबाइल छीना था। दो बार पुलिस अधीक्षक व एक बार अपर पुलिस अधीक्षक के कहने पर भी कोतवाल ने मोबाइल वापस नहीं किया। बुधवार को जब मोबाइल दिया गया तो उसमें कोई डेटा नहीं था।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने एसपी को ज्ञापन देकर मांग की कि नगर कोतवाल को निलंबित किया जाय। एसपी कार्यालय का घेराव करने वालों में महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष विवेक मणि श्रीवास्तव, संतोषी लाल तिवारी, अनुपम शुक्ल, रितेश यादव, गौरी शंकर चतुर्वेदी, राम कृपाल शुक्ल, माधवराज मिश्र, कौशल किशोर पांडेय, महराज कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed