फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lawyers started hunger strike

वकीलों ने शुरू किया अनशन

Mon, 22 Feb 2016 11:44 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Lawyers started hunger strike
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा न कराने से नाराज वकीलों ने सोमवार को बार एसोसिएशन सभागार के सामने अनशन शुरू कर दिया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष इकबाल बहादुर श्रीवास्तव ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से जिले के दो तहसील मनकापुर व तरबगंज में ग्राम न्यायालय स्थापना की सूचना पर सदन में चर्चा कराने की मांग की है।
विज्ञापन


अधिवक्ता श्री कांत पांडेय ने बताया कि  करनैलगंज में ग्राम न्यायालय स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने लंबा आंदोलन किया था, अब दो तहसीलों में भी ग्राम न्यायालय स्थापना की कार्रवाई हो रही है तो एक बार सदन में चर्चा होनी चाहिए।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की इस मांग के बावजूद उसे नजंदाज किया जा रहा था जिसके विरोध में इकबाल श्रीवास्तव, श्रीकांत पांडेय सहित कई अधिवक्ताओं ने अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनशन करने वालों में अरुण तिवारी, उमेश ओझा, तारकेश्वर तिवारी,अवध किशोर पांडेय शामल रहे।  उधर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संगमलाल द्विवेदी, विद्याराम शुक्ल, डीआर सिंह, आद्या प्रताप मिश्र, संजय सिंह आदि अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष से संयुक्त बैठक बुलाकर मश्विरा कराने की मांग की है।

इन लोगों का कहना है कि मंडल मुख्यालय की स्थापना को 18 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक यहां श्रम न्यायालय नहीं है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed