{"_id":"52ed9f2f8227d4e928ecdf833dd5bc4f","slug":"lawyers-started-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने शुरू किया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने शुरू किया अनशन
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा न कराने से नाराज वकीलों ने सोमवार को बार एसोसिएशन सभागार के सामने अनशन शुरू कर दिया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष इकबाल बहादुर श्रीवास्तव ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से जिले के दो तहसील मनकापुर व तरबगंज में ग्राम न्यायालय स्थापना की सूचना पर सदन में चर्चा कराने की मांग की है।
अधिवक्ता श्री कांत पांडेय ने बताया कि करनैलगंज में ग्राम न्यायालय स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने लंबा आंदोलन किया था, अब दो तहसीलों में भी ग्राम न्यायालय स्थापना की कार्रवाई हो रही है तो एक बार सदन में चर्चा होनी चाहिए।
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की इस मांग के बावजूद उसे नजंदाज किया जा रहा था जिसके विरोध में इकबाल श्रीवास्तव, श्रीकांत पांडेय सहित कई अधिवक्ताओं ने अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
अनशन करने वालों में अरुण तिवारी, उमेश ओझा, तारकेश्वर तिवारी,अवध किशोर पांडेय शामल रहे। उधर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संगमलाल द्विवेदी, विद्याराम शुक्ल, डीआर सिंह, आद्या प्रताप मिश्र, संजय सिंह आदि अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष से संयुक्त बैठक बुलाकर मश्विरा कराने की मांग की है।
इन लोगों का कहना है कि मंडल मुख्यालय की स्थापना को 18 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक यहां श्रम न्यायालय नहीं है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।