फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lawyers' religion is to bring justice to the victims

पीड़ितो को सुलभ न्याय दिलाना ही है वकीलों का धर्म

Wed, 10 Nov 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lawyers' religion is to bring justice to the victims
गोंडा। पीड़ित और उपेक्षितों को सुलभ न्याय दिलवाना ही वकीलों को धर्म है। वादकादियों के हितों की रक्षा करना अधिवक्ताओं का नैतिक कर्तव्य है जिसके लिए वकीलों को सक्रियता बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन

यह बात बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बार काउंसिल के सचिव प्रशांत सिंह अटल ने कही। सचिव ने कहा कि जूनियर अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन भत्ता प्रदेश सरकार की ओर से जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रयास जारी है। 15 दिन के अंदर परिणाम दिखेगा।
विज्ञापन

पूर्व में साठ साल की उम्र में अधिवक्ता के निधन में पांच लाख मिलता था। अब बढ़ाकर सत्तर वर्ष की उम्र कर दी गयी है। 70 वर्ष से ऊपर अधिवक्ताओं के निधन पर डेढ़ लाख दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे शीघ्र ही दो लाख कर दिया जायेगा। अधिवक्ता कल्याण निधि से मिलने वाली डेढ़ लाख की धनराशि पांच लाख कर दी गयी है। प्रदेश सरकार ने अपने एजेंडे के सभी वायदे पूर्ण कर दिए हैं और भी कदम अधिवक्ताओं के हित में उठाए जा रहे हैं। बार एसोसिएशन के सातवीं बार निर्वाचित अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो सम्मान आप सबने दिया है।
उस सम्मान का कर्ज कभी उतारा नहीं जा सकता है। शपथ समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथि कैसरगंज सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह से अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी ने मांग किया कि जूनियर अधिवक्ताओं के लिए एक सुसज्जित हाल का निर्माण करा दिया जाए।
जिस पर सांसद ने स्वीकृति देते हुए शीघ्र निर्माण कराने की बात कही है। शपथ ग्रहण समारोह में बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सह अध्यक्ष जयनारायण पांडेय, बार कौंसिल के सदस्य राकेश पाठक, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, पूर्व चेयरमैन कमरुद्दीन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, छपिया ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार पासवान, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश मिश्र, मंत्री अनुज प्रकाश, फौजदारी बार एसोसिएशन अध्यक्ष रवि प्रकाश पांडेय व सभी न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

शपथ लेने वाले पदाधिकारियों में अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, महामंत्री रितेश कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरी शंकर चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ऋतु राज शुक्ल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, संयुक्त सचिव अरुण कुमार शुक्ल, आलोक कुमार मिश्र,वीरेंद्र विक्रम सिंह, नंद गोपाल शुक्ल, मोहम्मद उमर, राकेश शर्मा, राधेश्याम पांडेय, रवि प्रताप शुक्ल, विमल वर्मा, अमन दूबे, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, राकेश दूबे, डॉ. राजेश मिश्र, शैलेंद्र मिश्र, सावन वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed