फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Last rites of mother and daughter who died in the accident performed in Ayodhya

Gonda News: हादसे में मृत मां-बेटी का अयोध्या में हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 03 Jul 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 03 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Last rites of mother and daughter who died in the accident performed in Ayodhya
मसकनवा के खालेगांव में मायूस बैठे मृतकों के परिजन। स्रोत: परिजन
मसकनवा। अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में जान गंवाने वाली पिंकी (34) और उनकी बेटी परी (14) का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार रात अयोध्या धाम में कर दिया गया। वहीं, हादसे में मृत पिंकी के पिता दुर्गेश गुप्त (55) का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन सिद्धार्थनगर के चेतिया ले गए। शुक्रवार को पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

खालेगांव निवासी व्यवसायी राधेश्याम गुप्त परिवार और ससुराल वालों के साथ साढू की बेटी के बरही कार्यक्रम में शनिवार को स्कॉर्पियो से दिल्ली गए थे। बुधवार रात घर लौटते समय अयोध्या के मुबारकगंज के पास एक ट्रक से टकराकर स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसे में पिंकी, परी और दुर्गेश गुप्त की मौके पर ही मौत हो गई। राधेश्याम, उनका बेटा गोलू (12), सास विजयलक्ष्मी और साला अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। राधेश्याम के भाई सीताराम ने बताया कि चारों घायलों का लखनऊ के गोमती नगर स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed