{"_id":"69e51775179c094f470ad60b","slug":"last-rites-of-friends-took-place-in-ayodhya-gonda-news-c-100-1-slko1026-156596-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दोस्तों का अयोध्या में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दोस्तों का अयोध्या में हुआ अंतिम संस्कार
Sun, 19 Apr 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
मोतीगंज। मोतीगंज-दतौली मार्ग पर शुक्रवार देर रात हादसे में जान गंवाने वाले दिनारा बनकटा गांव निवासी प्रमोद तिवारी उर्फ पप्पू (32) और उनके दोस्त नीरज शुक्ला (30) का अंतिम संस्कार शनिवार देर शाम अयोध्या के सरयू घाट पर किया गया।
प्रमोद तिवारी को 12 वर्षीय बड़े बेटे देवांश ने मुखाग्नि दी। जबकि नीरज को छोटे भाई आशीष ने मुखाग्नि दी। इस दौरान नम आंखों से दोस्तों को परिजनों ने अंतिम विदाई दी है। नवयुवकों को खोने के बाद घरों में चूल्हे नहीं जले।
दिनारा बनकटा गांव निवासी प्रमोद तिवारी उर्फ पप्पू (32) अपने मित्र नीरज शुक्ला (30) के साथ गांव के ही बबलू श्रीवास्तव के तिलक समारोह में शामिल होने बाइक से राजगढ़ बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन
रात में जब वे मोतीगंज-दतौली मार्ग पर राजापुर परसौरा गांव के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए थे। इसके बाद दोनों की मौत हो गई थी। अयोध्या के सरयू घाट पर अंतिम संस्कार किया है। इस दौरान प्रमोद तिवारी के पिता रामरूप तिवारी बेसुध हो गए। किसी तरह से उन्हें होश में लाया गया।