{"_id":"6818f849a4d1792f4f005b24","slug":"land-will-be-purchased-for-service-lane-for-rs-56-lakh-gonda-news-c-100-1-slko1026-137118-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सर्विस लेन के लिए 56 लाख से होगी जमीन की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सर्विस लेन के लिए 56 लाख से होगी जमीन की खरीद
Mon, 05 May 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 05 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। शहर के बहराइच रोड पर मिश्रौलिया ओवरब्रिज के बगल से निकली संकरी सर्विस लेन के कारण आवागमन की समस्या अब जल्द दूर हो जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन 56 लाख से जमीन की खरीद करेगा। इसके लिए जमीन से जुड़े अभिलेख को प्रशासन खंगालने में जुटा है। जमीन खरीद के बाद ब्रिज के दोनों ओर सर्विस लेने को चौड़ी करने का काम शुरू होगा। सड़क चौड़ी होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी।
वर्ष 2023 में बहराइच रोड पर मिश्रौलिया ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। ब्रिज के निर्माण के बाद उसके बगल दोनों तरफ सर्विस लेन बनाई गई थी। मगर यह सड़क कहीं ढाई तो कहीं तीन मीटर तक चौड़ी ही बनी। इससे यहां प्रतिदिन जाम लगने लगा। यहीं नहीं रास्ते की चौड़ाई कम होने की वजह से भारी वाहन जैसे, ट्रक, टैंकर कंटेनर, ट्रेलर व बसों का निकलना यहां से संभव नहीं है।
इसी समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने सर्विस लेने के दोनों ओर 41 काश्तकारों से जमीन खरीद का निर्णय लिया है। सर्विस लेन के चौड़ीकरण के लिए 544.62 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत है। यानी दोनों ओर 56 लाख 41 हजार 120 रुपये कीमत से तीन-तीन मीटर जमीन की खरीद होगी। जिला प्रशासन ने जमीन खरीद के लिए अभिलेख खंगालने शुरू कर दिए हैं। काश्तकारों से संपर्क कर जमीन की जल्द ही खरीद की जाएगी। इसके बाद सर्विस लेन के चौड़ीकरण का काम शुरू होगा। सड़क चौड़ी होने से भारी वाहनों के आवागमन की राह आसान हो जाएगी। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
मुसीबत बना है ढाई मीटर चौड़ा रास्ता
बहराइच रोड पर स्थित मिश्रौलिया ओवरब्रिज के दो ओर बनी सर्विस लेने लोगों के लिए मुसीबत बनी है। यहां कहीं सिर्फ दो-ढाई मीटर का रास्ता है तो कहीं तीन मीटर। इससे वाहनों का जाम लगता है।
ये है जमीन खरीद का सरकारी दर
जमीन खरीद के लिए स्थान के हिसाब से सरकारी दर तय है। शहरी क्षेत्र में सर्किल रेट (न्यूनतम मूल्य) का दो गुना व ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना है। इसी हिसाब से सरकार जमीन खरीदती है। काश्तकारों इसी दर से धनराशि का भुगतान भी किया जाता है।