फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Land scam accused arrested after three years

Gonda News: तीन साल बाद हत्थे चढ़ा जमीन घोटाले का आरोपी

Wed, 07 Jun 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 07 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Land scam accused arrested after three years
गोंडा। जमीन घोटाले की तफ्तीश में विशेष जांच दल (एसआईटी) की कार्रवाई तेज हो गई है। एसआईटी ने जमीन घोटाले के आरोपी धर्मेंद्र चौधरी के खिलाफ अदालत में पैरवी कर गैर जमानती वारंट लिया था। बुधवार को एसआईटी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बहुचर्चित जमीन घोटाले में तेजी लाने के लिए तत्कालीन डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल एंटी फ्रॉड सेल का गठन किया था। जिसके बाद जमीन घोटाले के अब तक 56 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें 89 से अधिक लोग आरोपित हैं। जिनमें अब तक 23 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जमीन घोटाले को लेकर कोतवाली नगर में वर्ष 2019 में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में आरोपी धर्मेंद्र चौधरी निवासी मोहल्ला कृष्णा भगौती कोतवाली बस्ती को पिछले तीन साल से पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन

एसआईटी एवं अपराध शाखा के निरीक्षक और मुकदमे के विवेचक वेदप्रकाश शुक्ल ने बताया कि अदालत से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट की याचना की गई थी। वारंट जारी होने के बाद बुधवार को आरोपी धर्मेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed