{"_id":"63f7ac84e7b0e661df026f16","slug":"lakshmi-will-come-home-if-she-becomes-a-daughter-gonda-news-c-13-1-100292-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिटिया हुई तो फिर घर आएगी ‘लक्ष्मी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिटिया हुई तो फिर घर आएगी ‘लक्ष्मी’
Thu, 23 Feb 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। महिलाआें को पहली बार गर्भवती होने पर मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाली पांच हजार रुपये की पोषण राशि अब दूसरे बच्चे (बिटिया) के जन्म पर भी मिलेगी। मातृ वंदना योजना को विस्तार देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 230 करोड़ रुपये बजट जारी किया गया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग ने मातृ वंदना योजना 2.0 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
गर्भावस्था व प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को उचित पोषण देने के लिए सरकार की ओर से मातृ वंदना योजना के तहत तीन किस्तों में पांच हजार रुपये पोषण भत्ता दिया जाता है। गर्भावस्था की पुष्टि होने के बाद रजिस्ट्रेशन करते ही एक हजार रुपये की किस्त मिलती है। प्रसव पूर्व सभी जांचें होने के बाद दो हजार रुपये की दूसरी किस्त तथा प्रसव के साढ़े तीन माह बाद दो हजार रुपये की तीसरी किस्त मिलती है।
अब तक योजना का लाभ केवल पहली बार गर्भवती हुई महिलाओं को ही मिलता था। मगर प्रदेश सरकार के बजट में योजना को अतिरिक्त बजट मिलने से मातृ वंदना योजना 2.0 की शुरुआत होने जा रही है। जिससे बच्चा (बेटी) का जन्म होने के बाद एकमुश्त पांच हजार रुपये पोषण राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि शासन का निर्देश मिलते ही दूसरी बार गर्भवती हुई महिलाओं का पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा। योजना से जुड़े लोगों का प्रशिक्षण कराया जाएगा।