{"_id":"61b786abbbc403580e1e03d7","slug":"lack-of-budget-will-not-be-allowed-to-come-in-the-way-of-construction-works-gonda-news-lko6087879150","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजनाओं के कार्यों में धनावंटल का अधिकारी भेजें प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजनाओं के कार्यों में धनावंटल का अधिकारी भेजें प्रस्ताव
विज्ञापन
गोंडा। मंडलीय जिलों में संचालित विभिन्न निर्माण कार्य परियोजनाओं में धन की कोई कमी आड़े न आने दी जाए। जहां नये निर्माण कार्यों के लिए बजट की कमी है वहां के अधिकारी इसके लिए स्टीमेट तैयार कर बजट आवंटन के लिए तत्काल शासन को पत्र भेजें। यह निर्देश देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने दिया। वह सोमवार को मंडलीय जिलों में संचालित निर्माण कार्यों की मंडलीय समीक्षा कर रहे थे।
आयुक्त ने जनपद गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर में जन प्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय विकास कार्यों की तात्कालिक जरूरत को देखते हुए कराए जाने वाले नए कार्यों के लिए तथा अवशेष कार्यों में धन की कमी दूर कराने को के लिए तत्काल बजट प्रस्ताव प्रेषित करने को कहा है।
उन्होंने निर्देश दिया कि अनुपूरक बजट के माध्यम से धनावंटन प्राप्त कर कार्यों में तेजी लाई जा सके। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर आयुक्त राकेश चन्द्र शर्मा, संयुक्त विकास आयुक्त राजेंद्र प्रसाद, प्रभारी संभागीय खाद्य नियंत्रक दिनेश शर्मा, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या आरके मिश्रा सहित लोक निर्माण विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।