फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Laborer hangs himself after a dispute with his wife

Gonda News: पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटका मजदूर

Sat, 27 Sep 2025 07:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 27 Sep 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Laborer hangs himself after a dispute with his wife
झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र के कंसापुर में बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में पत्नी से कहासुनी के बाद राकेश कुमार (30) ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो राकेश से कहासुनी हो गई थी। मृतक के भाई राजेश कुमार ने बताया कि समझाने के बाद परिवार के लोग सोने के लिए चले गए। इसके बाद राकेश कमरे में फंदे से लटक गए। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और राकेश को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। राकेश मजदूरी करके पत्नी और बच्चों आशु व शुभी का गुजारा करते थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देहात कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed