{"_id":"6071e1b48ebc3e8cd11feeb3","slug":"kovid-command-center-operational-officers-duty-gonda-news-lko573610823","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकीकृत कोविड कमाण्ड सेन्टर चालू, अधिकारियों की लगाई ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकीकृत कोविड कमाण्ड सेन्टर चालू, अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
विज्ञापन
गोंडा। जनपद में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कलेक्ट्रेट में कोविड कमांड सेंटर शुरू कर यहां अधिकारियों की तैनाती कर दी है। कोविड हेल्प लाइन 05262-230125, 230185 पर कॉल करके कोई भी मदद ले सकता है।
जिलाधिकारी शाही ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है जिससे बचाव व लोगों का जागरूक होना आवश्यक है। कमांड सेंटर में अपर उपजिलाधिकारी महेंद्र सिंह सहित हसन इफ्तेखार, महामारी विशेषज्ञ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ संदीप तिवारी, डॉ देवराज को नियुक्त किया गया है।
सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कमांड सेंटर में सुबह 08 बजे से सायं 08 बजे तक मौजूद रहें। यहां से जिला चिकित्सालय तथा जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से सूचनायें प्राप्त कर इन्हें नियमित रूप से पोर्टल पर फीड करेंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि इस कार्य में मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा समस्त अधीक्षक गण यह सुनिश्चित करेंगे कि कोविड संक्रमण से प्रभावित व्यक्तियों के कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में लगाई गई टीमें प्रत्येक मरीज के न्यूनतम 10 कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर उनकी जांच कराएं। उन्होंने नोडल अधिकारी को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे आपदा के नोडल अपर जिलाधिकारी के माध्यम से सूचनाएं उन्हें रोजाना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आगाह किया है कि सौंपे गये दायित्वों के निर्वहन में यदि किसी प्रकार शिथिलता अथवा लापरवाही पायी जाती है तथा सूचनाओं का संकलन/सम्प्रेषण समय से नहीं किया जाता है तो संबंधित कार्मिक का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कठोर कार्यवाही की जायेगी।