फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Kirti Vardhan assured action and job

Gonda News: कीर्तिवर्धन ने दिया कार्रवाई व नौकरी का भरोसा

Mon, 13 Apr 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kirti Vardhan assured action and job
गोंडा। एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से मृत पत्रकार रंजीत तिवारी के भाई से सोमवार को विदेश राज्यमंत्री व गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने फोन पर बात की। सोमवार को ही विदेश यात्रा से लौटे कीर्तिवर्धन ने पूरे मामले की जानकारी ली। भाई ने उन्हें बताया कि जिस जर्जर एचटी लाइन से यह हादसा हुआ, उसे हटाने के लिए 10 साल से मांग की जा रही थी। आबादी और स्कूल के बीच से गुजरी इस लाइन को हटाने के लिए 20 जनवरी को आयुक्त स्तर से भी आदेश दिए गए थे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने मौके पर आए बिना ही जांच पूरी करने का दावा करते हुए भ्रामक बयानबाजी की। कीर्तिवर्धन ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी व परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed