फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Kidnapped Dalit student strangled to death

अपहृत दलित छात्र की गला दबाकर हत्या, सरसों के खेत में मिला शव

Fri, 19 Feb 2021 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped Dalit student strangled to death
गोंडा में तरबगंज में छात्र की हत्या के बाद बेहोश पड़ी उसकी मां सूरज कली। - फोटो : GONDA
गोंडा। बरईनपुरवा गांव से अपहृत छठवीं के दलित छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई। छात्र गुरुवार की सुबह खेत के लिए घर से कहकर निकला था। मगर वह वापस नहीं आया तो किशोर के पिता ने उसकी तलाश करने के बाद थाना तरबगंज में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मगर पुलिस की चूक से शुक्रवार की सुबह गांव के समीप सरसों के खेत में छात्र का शव पड़ा मिला। उसके गले व शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। शुक्रवार को अपहृत छात्र का शव मिलने की सूचना पर घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना तरबगंज क्षेत्र के उदवतनगर गांव के मजरे बरईनपुरवा के रहने वाले दलित दौलत ने बताया कि उसका बेटा अमर कुमार (14) उदवत नगर कंपोजिट विद्यालय में छठवीं का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौलत के मुताबिक गुरुवार की सुबह 9 बजे उनका बेटा घर से खेत के लिए जाने को कहकर निकला था। मगर वह दोपहर तक घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने मोबाइल फोन पर कॉल करके बताया कि अमर घर वापस नहीं लौटा है। दौलत ने बताया कि उसकी पत्नी सूरज कली बीमार थी।
उनका आपरेशन कराना था। इसलिए एक सप्ताह पहले उसने पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पत्नी को डिस्चार्ज कराने वह गुरुवार को जिला अस्पताल चला गया था। वहां से घर पहुंचा तो बेटे अमर की गांव के साथ ही आस-पास के गांवों में तलाश की गई।
मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। मामले में दौलत ने थाना तरबगंज में बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार की सुबह खेतों में लगी फसल की देखभाल करने निकले इसी गांव के एक व्यक्ति ने सरसों के खेत में अमर का शव पड़ा देखा तो सूचना दी।
इसके बाद मौके पर गांव वालों की भीड़ लग गई। दौलत ने बताया कि उसकी बेटे की गला दबाकर हत्या की गई है। ग्रामीणों की सूचना पर थाना तरबगंज के प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत यादव, चौकी प्रभारी रगड़गंज जयहरि मिश्र मौके पर पहुंचे।

अमर के गले व शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम ने भी पहुंचकर पड़ताल की है। थाना तरबगंज के प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed