{"_id":"6772e0b061a00f8e1905f930","slug":"kaurias-team-was-the-winner-in-kabaddi-competition-gonda-news-c-100-1-slko1029-129943-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कबड्डी प्रतियोगिता में कौड़िया की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कबड्डी प्रतियोगिता में कौड़िया की टीम रही विजेता
Mon, 30 Dec 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को गंगा प्रसाद मिश्रीलाल इंटर कॉलेज कौड़िया बाजार में हुआ। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख कटरा बाजार भवानी भीख शुक्ल व शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने शुभारंभ किया।
जिलाध्यक्ष प्रधान संघ उमापति त्रिपाठी, प्रबंधक कृष्ण गोपाल गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। जिला प्रशिक्षक रजनीकांत तिवारी ने बताया कि बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में कौड़िया की टीम विजेता व बेलवाभान की टीम उपविजेता रही। दौड़ प्रतियोगिता बालिका वर्ग में रेखा पांडेय प्रथम, मानसी तिवारी द्वितीय तथा साधना शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं। दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में बृजेश कुमार प्रथम, उमाशंकर गोस्वामी द्वितीय, सौरभ तिवारी तृतीय स्थान स्थान पर रहे। वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में कौड़िया बाजार की टीम विजेता व बेलवा भान की टीम उपविजेता रही। निर्णायक मंडल में रुकसाना, राज उपाध्याय, अभय शुक्ल, अंशिका भाष्कर, शिव शंकर आर्या रहे। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गोविंद यादव, कमलेश्वर पाठक, विनोद, इंदल, सिद्धार्थ, सुधाकर मिश्र, मंजू देवी, श्रवण कुमार, ओमेंद्र आदि मौजूद रहे।