{"_id":"6a10999603b02eeda50fd2ab","slug":"kasturba-vidyalaya-will-remain-closed-till-june-10-due-to-heat-gonda-news-c-99-1-slko1019-148844-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गर्मी के चलते 10 जून तक बंद रहेंगे कस्तूरबा विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गर्मी के चलते 10 जून तक बंद रहेंगे कस्तूरबा विद्यालय
Fri, 22 May 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 22 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिले के सभी 11 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अब 10 जून तक बंद रहेंगे।
विदित हो कि 21 मई को केजीबीवी नगर क्षेत्र की आठ छात्राएं गर्मी के चलते बेहोश हो गईं थीं। इसके बाद शिक्षकों ने अवकाश की मांग की थी। इस पर डीएम ने निर्देश दिया है कि विद्यालय बंद करने से पहले सभी छात्राओं को उनके अभिभावकों के सुपुर्द सुरक्षित रूप से किया जाए।
बीएसए ने कहा कि विद्यालय में उपलब्ध खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री का विवरण स्टॉक पंजिका में दर्ज करते हुए उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी वार्डन, प्रभारी वार्डन और लेखाकार की होगी। चपरासी और चौकीदार प्रेरणा एप पर तथा होमगार्ड एवं पीआरडी जवान उपस्थिति पंजिका पर अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। इसकी नियमित मॉनिटरिंग वार्डन द्वारा की जाएगी। संवाद