फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Karan Bhushan won gold by targeting 30 times

30 बार सही निशाना लगाकर करन भूषण ने जीता गोल्ड मेडल

Tue, 02 Feb 2021 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Karan Bhushan won gold by targeting 30 times
शूटिंग रेंज में शॉटगन शूटिंग चैम्पियनशिप में मेडल हासिल करने वाले शूटर। - फोटो : GONDA
गोंडा। नंदिनी नगर शूटिंग रेंज में चल रही सात दिवसीय 43वीं स्टेट शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन मंगलवार को क्ले पिजन स्कीट चैंपियनशिप एनआर में गोंडा के करन भूषण सिंह ने गोल्ड मेडल जीता। करन ने स्कीट प्रतियोगिता में 30 बार सही निशाना लगाकर निशानेबाजी में जलवा कायम किया है।
विज्ञापन

जबकि कानपुर के यासर इब्राहिम 28 बार सही निशाना लगाकर दूसरे स्थान पर व बिजनौर के अक्षय कुमार सिंह 25 बार सही निशाना लगाकर तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह क्ले पिजन स्कीट जीएसएस के चैंपियनशिप में अलीगढ़ के हरीसुल इस्लाम ने पहला स्थान बनाया है।
विज्ञापन

क्ले पिजन स्कीट प्रतियोगिता के टीम परफॉरमेंस में लखनऊ के असगर अली को 15 अंक, तैमूर खान को 18 अंक व अनीस के 19 अंक के साथ लखनऊ की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्ले पिजन स्कीट जीएसएस के चैंपियनशिप में अलीगढ़ के हरीसुल इस्लाम 44 अंक के साथ पहले स्थान पर, संभल के उदयन सिंह 42 अंक के साथ दूसरे स्थान पर, लखीमपुर खीरी के जीएस सिंह 35 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। जीएसएस के टीम परफॉरमेंस में कानपुर की टीम 88 अंक के साथ पहले स्थान पर रही। इसमें नवाब साद बिन आसिफ को 27, पदमराज सिंह को 33, यासिर इब्राहिम को 28 अंक मिला।
जीएसएस में लखीमपुर खीरी की टीम 79 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। इसमें प्रितेन्दर सिंह को 31, जरनैल सिंह को 13, जीएस सिंह को 35 अंक प्राप्त हुआ। सोनभद्र से आई एक मात्र महिला शूटर वत्सला सिंह ने 13 अंक हासिल किया।
इसी तरह जूनियर स्कीट के एनआर इंडीविजुअल में इलाहाबाद के राजन बनर्जी 15 अंक के साथ पहले स्थान पर, पीलीभीत के मोहम्मद हमजा 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। स्कीट एनआर सर्विसेज में पीलीभीत के तय्यब अली को 20 अंक तथा एनआर के वेटरंस में सोनभद्र के क्रांति ब्रह्मा को 6 अंक हासिल हुआ।

सभी पदक विजेताओं को नगर पालिका अध्य्क्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज राजेश सिंह मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. सतीश सिंह, जितेन्द्र तिवारी प्रधान, रीषू श्रीवास्तव, आनंद पांडेय, हर्षवर्धन सिंह, प्रभात सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed