{"_id":"6931c9bbb3446ca3e50bfff5","slug":"kalpavas-begins-trimuhani-ghat-painted-in-the-colours-of-faith-gonda-news-c-100-1-gon1041-148272-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कल्पवास शुरू, आस्था के रंग में रंगा त्रिमुहानी घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कल्पवास शुरू, आस्था के रंग में रंगा त्रिमुहानी घाट
Thu, 04 Dec 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के पसका में कल्पवास से पूर्व भगवा ध्वज लगाते लोग।
पसका। सरयू नदी के त्रिमुहानी घाट पर अगहन पूर्णिमा (चार दिसंबर) से पौष पूर्णिमा तक चलने वाला एक माह का कल्पवास बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। साधु-संतों ने भगवा झंडा लगाकर स्थान का चयन किया और सरयू मैया को प्रणाम कर जयश्रीराम के जयघोष के साथ कल्पवास का शुभारंभ किया।
कल्पवासी श्यामराज जी महराज ने साफ-सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। रामतेज दास ने घाट पर पेयजल की बेहतर व्यवस्था की आवश्यकता बताई। घनश्याम दास जी महाराज ने कहा कि घाघरा नदी के जल को सायफन के माध्यम से सरयू में लाया जाना चाहिए। उन्होंने घाट पर शवों के जलाने पर रोक लगाने और श्मशान घाट के प्रयोग की मांग की।
करनैलगंज की एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि जल्द ही साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। लापरवाही करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एडीओ पंचायत ने बताया कि 25 सफाई कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।