फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Kaka Sardar, who had a bounty of 50 thousand rupees on his head, was arrested from Amritsar

Gonda News: 50 हजार के इनामी काके सरदार को अमृतसर से पकड़ा

Tue, 08 Jul 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 08 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Kaka Sardar, who had a bounty of 50 thousand rupees on his head, was arrested from Amritsar
गोंडा। यूपी एसटीएफ ने गोंडा के परसपुर थाने में दर्ज जालसाजी व गबन के मुकदमे के आरोपी पंजाब प्रांत के तरनतारन जिले के बसारके थाना कालड़ा निवासी हरवीर सिंह उर्फ काके सरदार को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। काके पर 50 हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन


गोंडा के आंटा दूबेपुरवा निवासी सुनील कुमार द्विवेदी ने काके के खिलाफ परसपुर थाने में जालसाजी व गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा कि 2021 में उनकी मुलाकात लखनऊ में रहने के दौरान साथी चंदन दीक्षित निवासी चरखारी मंदिर रामघाट चित्रकूट से करनैलगंज बाजार में हुई थी।
विज्ञापन

चंदन के मित्र मनीष ओझा बलरामपुर के रहने वाले हैं। मौरंग, बालू का खनन का पट्टा है। चंदन कारोबार में पैसा लगवाता था। वह अपने साथी मदन गुप्ता के साथ मिलकर रेलवे स्क्रैब का भी ठेका लेता है। उसकी भोपाल में सरिया की फैक्टरी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ने बताया कि फतेहपुर में खदान का ठेका मिला है। फर्जी प्रपत्र दिखाए। ठेके में 10 प्रतिशत की साझेदारी का लालच देकर 50 लाख ले लिए। एग्रीमेंट भी किया था। इसके बाद वह पंजाब चला गया। एसटीएफ प्रयागराज के सीओ शैलेंद्र प्रताप सिंह, निरीक्षक जय प्रकाश राय की टीम ने काके सरदार को अमृतसर से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed