फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Junior resident doctor of medical college missing

Gonda News: मेडिकल कॉलेज का जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर लापता

Tue, 12 Mar 2024 10:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 12 Mar 2024 10:17 AM IST
विज्ञापन
Junior resident doctor of medical college missing
गोंडा। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में तैनात जूनियर रेजिडेंट डॉ. मनोज कुमार सिंह संदिग्ध हालात में लापता हो गए। परिजनों से मनकापुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अपहरण की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कुशीनगर के मुड़ेरा रतनपट्टी निवासी डॉ. मनोज कुमार सिंह जिले के मेडिकल कॉलेज में बतौर जूनियर रेजिडेंट अगस्त 2023 से तैनात हैं। आवास विकास काॅलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। शनिवार को वह पत्नी शकुन के साथ पिकअप पर समान लादकर कुशीनगर के लिए निकले थे। मनकापुर के पास किसी व्यक्ति का फोन आया। उन्होंने पिकअप रुकवाई और पत्नी से बोले कि बाद में बस से आ जाएंगे। जरूरी फोन है वापस जाना पड़ेगा। पत्नी पिकअप से कुशीनगर पहुंच गईं। शनिवार देर शाम से डॉक्टर मनोज का फोन बंद है।
विज्ञापन

रविवार तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गोविंद सिंह ने मनकापुर कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार को देर शाम तक डॉक्टर का कहीं पता नहीं चला। वहीं मेडिकल कॉलेज के अस्पताल प्रबंधक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि डॉ. मनोज बर्न वार्ड में तैनात थे। लापता होने की सूचना मिलने के बाद से अपने स्तर से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर जताया था खतरा
मनोज के भाई गोविंद सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले भाई का फोन आया था। उन्होंने बताया कि कोई उनका पीछा कर रहा है, जान का खतरा है। परिजनों से पूरा सामान लादकर घर वापस आने का सुझाव दिया। गोविंद के अनुसार डॉ. मनोज सिंह ने एसपी कार्यालय पर भी प्रार्थनापत्र देकर जान का खतरा होने की आशंका जताई थी, लेकिन कुछ खास कार्रवाई नहीं हुई। मनोज के पिता महातम सिंह ने बेटे के अपहरण होने की आशंका जताई।

दु:खहरणनाथ मंदिर के पास मिली अंतिम लोकेशन
भाई गोविंद ने बताया कि दो दिनों से वह पुलिस की मदद से खोजबीन में जुटे हुए हैं। आवास विकास कॉलोनी में आसपास के लोगों ने पूछताछ की गई है। गुरुनानक चौकी के उपनिरीक्षक पाटिल ने बताया कि डॉ. मनोज की अंतिम लोकेशन रविवार दोपहर को एक निजी हॉस्पिटल के पास मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed