{"_id":"5dade36a8ebc3e014c4b751e","slug":"journalist-died-in-a-road-accident-gonda-news-lko488202530","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पत्रकार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पत्रकार की मौत
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। बहराइच जनपद के नानपारा से घर लौट रहे पत्रकार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर मिलने ही उसके घर में कोहराम मच गया। पत्रकार के घर पर रिश्तेदार व संबंधियों ने पहुंचकर परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया और श्रद्धांजलि दी।
कौड़िया थाना क्षेत्र के लैबुड़वा गांव के रहने वाले तुलसी राम तिवारी ने बताया कि उसका भाई शिवराम तिवारी पत्रकार है। वह किसी काम से 20 अक्तूबर की सुबह बाइक से बहराइच जनपद के नानपारा गया था। वहां से देर शाम लौटते समय नानपारा-बहराइच रोड पर पहलादा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौत की सूचना जब शिवकुमार के घर पहुंची तो यहां कोहराम मच गया। मौत की सूचना पर ग्राम प्रधान छैल बिहारी कौशल, राजकुमार कौशल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरीश शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नवनाथ शुक्ला, सत्यदेव शुक्ला, कौशल किशोर शुक्ला, राजितराम शुक्ला, शिवदयाल शुक्ला, अप्पू तिवारी, त्रिभुवन मिश्रा समेत रिश्तेदार व संबंधियों ने उसके घर पहुंचकर परिवार वालों को ढांढस बंधाया और श्रद्धांजलि दी।