{"_id":"652d7da8b818c4c05f04ffc4","slug":"joint-survey-started-for-chaurasi-kosi-parikrama-path-gonda-news-c-100-1-slko1028-6095-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चौरासी कोसी परिक्रमा पथ के लिए संयुक्त सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चौरासी कोसी परिक्रमा पथ के लिए संयुक्त सर्वे शुरू
Mon, 16 Oct 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
गोंडा में परसपुर के बहुवन मदार माझा गांव में परिक्रमा पथ के लिए संयुक्त सर्वे करती अधिकारियों
गोंडा। अयोध्या धाम के चौरासी कोसी परिक्रमा पथ के लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिसमें सोमवार से संयुक्त सर्वेक्षण परिमाप का कार्य शुरू कर दिया गया है। बहुवन मदार मांझा गांव में भूमि अध्याप्ति अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लेखपाल आदि की संयुक्त टीम पहुंची। जहां रास्ते में आने वाली परिसंपत्तियों को दर्ज किया गया।
करनैलगंज ब्लॉक के सात गांवों में चौरासी कोसी परिक्रमा पथ का निर्माण होना है। ऐसे में बहुवन मदार मांझा गांव में सोमवार सुबह 10 बजे से सर्वे कार्य शुरू हुआ। इस दौरान स्थानीय लोग भी परिसंपत्तियोंं केे निर्धारण में सहयोग करते रहे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि परिक्रमा पथ से संबंधित भूखंड में जो अतिरिक्त संपत्ति होगी, उसका आकलन करके अलग से मुआवजा संबंधित स्वामी को दिया जाना है। इसमें पेड़, मकान, ट्यूबवेल, पशुशाला व अन्य निर्माण का आकलन किया गया। सर्वे के बाद नियम थ्रीडी के तहत एक अलग से गजट जारी किया जाएगा। जिसमें भू-स्वामी के नाम का भी विवरण होगा। इस दौरान एसएलओ कार्यालय के अधिकारी रामानंद यादव, रवि प्रकाश, राजस्व विभाग के शिवम आदि मौजूद रहे।
अधिग्रहण के बाद नहीं हो सकेगी भूमि की खरीद-बिक्री
चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का गजट प्रकाशित हो गया है। इसी के साथ अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऐसे में संबंधित भूमि की खरीद व बिक्री नहीं की जा सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि भूमि का कारोबार करने वाले लोग चौरासी कोसी मार्ग के अधिग्रहण की सूचना पर जमीन को खरीदकर उसे ऊंची कीमत पर बेचने की फिराक में रहते है। इसपर रोक लगाने के इरादे से भूमि की खरीद-बिक्री रोकी गई है।
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग में शामिल करें दो प्रमुख स्थल
परसपुर (गोंडा)। अवध धाम के चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग में स्थित विकास खंड परसपुर के दो प्रमुख स्थलों गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर सूकरखेत व जंबूघाट को छोड़कर रोडमैप व भूमि अधिग्रहण के लिए टेंडर प्रकाशन किया गया है। परिक्रमा मार्ग से दोनों प्रमुख स्थलों को काटना लोगों को काफी अखर रहा है। परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, हर्षित सिंह, राममनोहर तिवारी व डॉ. हनुमान प्रसाद दुबे ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। कहा कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में दोनों प्रमुख स्थलों को नहीं शामिल किया गया है। पिछले सर्वे में इन दोनों स्थलों को शामिल गया था। इस फैसले से क्षेत्रवासी दुखी हैं। इन दोनों प्रमुख स्थलों की परिक्रमा के लिए प्रति वर्ष हजारों की संख्या में साधु-संत यहां आते हैं। इसलिए इन दोनों प्रमुख स्थलों को परिक्रमा मार्ग से जोड़ा जाए। अन्यथा जनांदोलन किया जाएगा।