फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Joint efforts will solve the problem of traffic jam

Gonda News: साझा प्रयास से दूर होगी जाम की समस्या

Tue, 20 Feb 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 20 Feb 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Joint efforts will solve the problem of traffic jam
बलरामपुर। शहर में अतिक्रमण और जाम की समस्या पर स्थानीय लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। नगर पालिका परिषद सभागार में सोमवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही शहर के प्रबुद्धजनों ने जहां अभियान को सराहा, वहीं समस्या दूर किए जाने पर सुझाव दिए।
विज्ञापन

अधिकतर लोगों ने शहर के सुनियोजित विकास पर जोर दिया। कहा कि ओवरब्रिज निर्माण होने के साथ ही शहर की सड़कों का चौड़ीकरण व पटरी निर्माण काफी जरूरी है।
जाम के मूल कारणों पर चर्चा के दौरान एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. जेपी पांडेय ने कहा कि ओवरब्रिज व सर्विस लेन का निर्माण अत्यंत जरूरी है।
उन्होंने ई- रिक्शा चालकों के प्रशिक्षण व लोगों को जागरूक करने के सतत प्रयास को अहम बताया। समाज सेवी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि जाम से निजात के लिए सभी को अपनी सोच बदलनी होगी।
विज्ञापन

भाजपा नेता डीपी सिंह ने कहा कि नियमों का पालन तो हो ही। लोग स्वयं जाम की समस्या कम करने की पहल करें। बार संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि नगर की सड़कों का चौड़ीकरण हो और संपर्क मार्ग दुरूस्त किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिवक्ता अनिल सिंह ने ई- रिक्शा संचालन का रूट तय करने का सुझाव दिया। दि कलेक्ट्रेट बार संघ के महामंत्री अशोक मिश्र ने कहा कि भारी वाहनों का नगर में प्रवेश प्रतिबंधित हो।
समाज सेवी प्रवेश दूबे ने लोगाें को स्वयं में बदलाव लाने की बात कही। कहा कि सड़काें पर वाहन खड़ा करने में लोग शर्म करें। इससे भी जाम की समस्या में कमी आएगी।

पटरी बने और टैक्सी स्टैंड का स्थान सुरक्षित हो
शहर में सुवांव नदी से संतोषी माता मंदिर तक नियमित जाम लगने का मुद्दा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश पहवा ने उठाया। कहा कि पटरी न होने से यह दिक्कत होती है। इसके अलावा उन्होंने वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़े किए जाने की निगरानी पर जोर दिया। निजी बस संचालक हाजी बब्बन खां ने कहा कि टैक्सी व निजी बस स्टैंड के लिए स्थान सुरक्षित किया जाना चाहिए। सुजीत कुमार शर्मा ने व्यापारियों से अपील की कि दुकान के सामने सड़क पर सामान न सजाया जाए। होटल व्यवसायी राजेंद्र गुप्त ने नियमों का कड़ाई से पालन कराने पर जोर दिया। इसी तरह सुरेश गुप्ता, रवींद्र गुप्ता ने भी अहम सुझाव दिए।


दिया भरोसा, दिखेगा बदलाव, बदलेगी व्यवस्था
एआरटीओ अरविंद यादव ने कहा कि शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश, ई- रिक्शा का संचालन व्यवस्था में सुधार होगा। यातायात निरीक्षक उमेश सिंह ने कहा कि कार्रवाई के साथ ही नियमित रूप से जागरूक किया जा रहा है। आगे और भी प्रयास किए जाएंगे। नगर पालिका की कर अधीक्षक साधना सिंह ने कहा कि चौराहे पर एलईडी से यातायात की निगरानी, कोचिंग, अस्पताल के संचालन पर पार्किंग के प्रबंध पर जोर होगा। ईओ राजमणि वर्मा ने कहा कि शहर में व्यवस्थित ढंग से विकास कार्य कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे आगे भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed