{"_id":"69f0f850098df5d8780d82b1","slug":"jewellery-worth-rs-8-lakh-looted-from-a-jeweller-gonda-news-c-13-1-lko1001-1713507-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सराफ से आठ लाख के गहने लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सराफ से आठ लाख के गहने लूटे
Tue, 28 Apr 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज के नरायनपुर माझा में लूट के बाद जांच करती पुलिस व पीड़ित सराफ राजन सोनी। - संवाद
करनैलगंज। नरायनपुर माझा मार्ग पर खाटू श्याम मंदिर के पास मंगलवार को बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाश तमंचे के बल पर सराफ से आठ लाख के गहने व नकदी से भरा बैग लूटकर भाग गए। एएसपी पूर्वी, सीओ व कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस छानबीन में जुटी है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
सदर बाजार निवासी राजन सोनी नरायनपुर माझा के सम्मय स्थान चौराहे के पास सराफ और बर्तन की दुकान करते हैं, मंगलवार की सुबह 9 बजे वह बाइक से अपने घर से दुकान जा रहे थे। वह नरायनपुर माझा रेलवे क्रॉसिंग पार कर खाटू श्याम मंदिर के आगे पहुंचे थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उनमें से एक बदमाश ने उन्हें तमंचे से धमकाकर बैग लूट लिया और भागने लगे। वारदात के बाद उन्होंने बदमाशों का पीछा किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बैग में दो लाख के सोने व चांदी के जेवर के साथ ही मोबाइल फोन रखा था। राजन ने बताया कि बदमाशों ने गमछे से चेहरा छिपा रखा था। वारदात के बाद पहुंचे आस-पास के लोगों के मोबाइल से परिजनों को लूट की जानकारी दी। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि सराफ की शिकायत पर लूट की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। एएसपी पूर्वी राधेश्याम राय ने बताया कि बदमाशों की तलाश में एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीमें लगाई गई हैं।