फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Jewellery worth Rs 3 lakh stolen on the pretext of cleaning

Gonda News: सफाई के बहाने तीन लाख का जेवर उड़ाए

Thu, 24 Apr 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 24 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 3 lakh stolen on the pretext of cleaning
मसकनवा (गोंडा)। हथियागढ़ सब्बनजोत निवासी मो. जाफर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह घर में पत्नी शरीफुन निशा व बहू नसीमा खातून थीं। तीन अज्ञात युवक बाइक से आए। पुराने बर्तन, सोने-चांदी के जेवर साफ-सफाई का झांसा दिया। पाउडर से बर्तन साफ किया। फिर पत्नी ने सोने के जेवर सफाई के लिए दिए। युवकों ने जेवर लेकर कुकर में डाले और उसमें हल्दी डाल दी। फिर कहा तीन सीटी के बाद कुकर खोलना। युवकों के जाने के बाद शरीफुन ने कुकर खोला तो उसमें गहने नहीं थे। जाफर ने आरोप लगाया कि तीनों युवक चकमा देकर साढ़े तीन लाख के जेवर लेकर भाग गए। हथियागढ़ चौकी प्रभारी मयंक वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

जेवर लेकर भाग गए बदमाश
देहात कोतवाली इलाके के सोनई इमिलिया मिश्र निवासी शिवम ने बताया कि वह महिला जिला अस्पताल में नौकरी करते हैं। बीते 22 अप्रैल को ड्यूटी पर गए थे। उनकी मां रिश्तेदारी में गईं थी। इस दौरान नकाबपोश बदमाश घुस आए। उनकी पत्नी मुस्कान को पकड़कर बैठा दिया। इसके बाद आलमारी से बिछुवा एक जोड़ी, पायल एक जोड़ी और कमरपेटी और मंगलसूत्र लाकेट सोने का लेकर भाग गए। देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed