{"_id":"6774284c76d024a4330c083d","slug":"jewelery-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-security-guards-house-gonda-news-c-100-1-gon1003-129985-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सिक्योरिटी गार्ड के घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सिक्योरिटी गार्ड के घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी
Tue, 31 Dec 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर थाना क्षेत्र के मूड़ाडीहा निवासी सिक्योरिटी गार्ड के घर में सोमवार रात घुसे चोर लाखों रुपये के गहने और नकदी पार चुरा ले गए। सूचना पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बनगाई के मूड़ाडीहा निवासी बृजेश द्विवेदी मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड हैं। सोमवार देर शाम वह ड्यूटी पर गए थे। घर में बुजुर्ग मां चंद्रावती, पत्नी पूजा, भाभी पदमा देवी और भतीजी अनामिका अपने-अपने कमरे में सो रहीं थी। रात में छत के रास्ते घर में घुसे चोर आलमारी से सोने-चांदी के गहने और 16 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। सुबह घर की महिलाएं सोकर उठीं तो घटना की जानकारी हुई। बृजेश के मुताबिक, करीब छह-सात लाख रुपये की चोरी हुई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।