फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Jeep collapse with car, 12 wounded, including bridegroom

कार से भिड़ी जीप, दूल्हा-दुल्हन समेत 12 घायल

Thu, 27 Jun 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Jeep collapse with car, 12 wounded, including bridegroom
27जीडीएपी5-गोंडा के मसकनवा मनकापुर मार्ग पर गड़रही चौराहे के निकट दुर्घटनाग्रस्त कार,जिसमें सवार - फोटो : GONDA
मनकापुर(गोंडा)। मनकापुर-मसकनवां मार्ग पर गड़रही पुलिया के पास कार व बोलेरो जीप की आमने-सामने भिड़ंत में कार सवार दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग व बोलेरो सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी मनकापुर में भर्ती कराया गया। घायलों में चार लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मनकापुर के पटेल नगर मोहल्ले के रहने वाले गोमती प्रसाद वर्मा के बेटे रोहित वर्मा की शादी छपिया थाना क्षेत्र के कछुहन बुजुर्ग गांव के रहने वाले गोमती प्रसाद वर्मा की बेटी से तय हुई थी। बारात बुधवार को कछुवन बुजुर्ग गई थी। वहां से गुरुवार की सुबह विदाई के बाद बारात लौट रही थी तभी रास्ते में मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर गड़रही पुलिया के पास दूल्हा-दुल्हन की कार सामने से आ रही बोलेरो जीप से भिड़ गई। जिसमें कार सवार दुल्हन अर्चना (22), दूल्हा रोहित (24), दूल्हे के बुआ का बेटा यश (18), शिवा(10) व बोलेरो सवार अमघटी मनकापुर के रहने वाले शिवप्रसाद भाष्कर(50), ड्राईवर चांद रजा(25), नान बाबू(22), नीरज(15), विशाल(18), बाबूलाल(70), निब्बू लाल(65), शुभम(10) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मनकापुर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डीके भाष्कर ने गंभीर रूप से घायल अर्चना, यश, चांदरजा व विशाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बेकाबू पिकअप पलटी, चालक व खलासी बाल-बाल बचे
मुजेहना (गोंडा)। थाना धानेपुर के उतरौला मार्ग पर लखनीपुर के पास गुरुवार की सुबह एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, लेकिन इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। थानाध्यक्ष धानेपुर रतन कुमार पांडे ने बताया कि लखनीपुर के पास गोंडा की ओर से तेज गति से आ रही एक लोड पिकअप गाड़ी पलट गई। जिसके चालक व खलासी को ग्रामीणों ने बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed