{"_id":"68f929daa9132a5b26090937","slug":"je-reprimanded-for-negligence-gonda-news-c-100-1-gon1003-145876-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लापरवाही पर जेई को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लापरवाही पर जेई को लगाई फटकार
Thu, 23 Oct 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन जोन में दीपावली पर भरपूर बिजली आपूर्ति को लेकर कंट्रोल रूम से लेकर अधिकारी तक सक्रिय रहे। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई से लेकर खामियां मिलीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए अवर अभियंता कुलदीप यादव को फटकार लगाई।
मुख्य अभियंता ने बताया कि देवीपाटन जोन के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती में भरपूर विद्युत आपूर्ति की गई। हालांकि मसकनवा, तुलसीपुर, महसी बहराइच, तरबगंज, घारीघाट, खोरहंसा व चंतवपुर से शिकायतें दर्ज कराई गईं।
विद्युत विभाग ने तत्काल टीम लगाकर आपूर्ति बहाल कराई। मुख्य अभियंता ने बताया कि राजस्व वसूली को बढ़ाने के लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। कैंप लगाया जा रहा है। उपभोक्ताओं की समस्या समाधान के साथ ही उन्हें बकाया बिल का भुगतान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।