फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   JE and other personnel were beaten up by the SDM by locking them in the room

पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से दंपत्ति की मौत 1

Wed, 08 Sep 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
JE and other personnel were beaten up by the SDM by locking them in the room
गोंडा। वैशनपुरवा गांव में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला पंखे से चिपक गई। बचाने दौड़ा उसका पति भी करंट की चपेट में आ गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना परसपुर क्षेत्र के राम आंटा गांव के मजरे वैशनपुरवा निवासी जनकराज ने बताया कि उनके चार बेटे सबसे बड़ा अनिल, सुनील, विमल व विमलेश हैं। बड़ा बेटा अनिल जायसवाल (40) व बहू सुमित्रा देवी (38) अपने बच्चों के साथ गांव के बाहर सड़क किनारे बने मकान में रहते थे।
विज्ञापन

जबकि परिवार के अन्य सदस्य गांव के पैतृक घर में रहते हैं। जनकराज के मुताबिक बुधवार की सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे उसकी बहू घर में लगे पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर पंखे में चिपक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित्रा को बचाने दौड़ा अनिल भी करंट की चपेट में आ गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
-आंटा गांव के मजरे वैशनपुरवा का रहने वाला अनिल जायसवाल घर से एक किलामीटर की दूरी पर ठेला लगाता था। जिसपर समोसा बनाकर उससे हाने वाली कमाई से ही परिवार का भरण पोषण करता था। कोराना काल में लॉकडाउन के दौरान ठेला भी बंद हो गया था। परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से किसी तरह से परिवार का भरण पोषण होता रहा।

आंटा गांव के मजरे वैशनपुरवा के रहने वाले अनिल जायसवाल और उसकी पत्नी सुमित्रा देवी के तीन बच्चे बेटा अंशू 12, प्रिंसू 9 व बेटी ऋष्टि 7 की है। दोनों की मौत से तीनों बच्चों के सिर से माता पिता का साया उठ गया। तीनों बच्चे माता पिता की मौत से सदमे में हैं। परिवार में कोहरा मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed