फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Jansangh

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

Tue, 23 Jun 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Jansangh
23द्दस्रड्डश्च12- गोंडा में भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भारतीय जनता पार्टी के पथ प्रदर्शक डॉ. श्याम - फोटो : GONDA
गोंडा। प्रखर शिक्षाविद व भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भारतीय जनता पार्टी के पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मंगलवार को मनाया गया। उनके बलिदान को याद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्घा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के नायक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने न केवल स्वतंत्रता से पहले देश के लिए संघर्ष किया, बल्कि स्वतंत्रता के बाद भी देश की एकजुटता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। डॉक्टर मुखर्जी के जीवन में राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं रहा। देश व देशवासियों के हितों से समझौता न करते हुए उन्होंने सरकार से इस्तीफा देने में भी क्षण भर नहीं लगाया। राष्ट्रीय विचारधारा समर्पित उनका आदर्श जीवन भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं व देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन

उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने आवास पर व मंडल अध्यक्ष ने प्रत्येक मंडल में मनाया। इस अवसर पर शेष नारायण मिश्र, लालबहादुर तिवारी, रमाकांत त्रिपाठी, पियूष मिश्रा, राजेश रायचंदानी, राकेश तिवारी, अनुपम मिश्रा, अमर किशोर कश्यप, प्रमोद आर्य चंचल, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, राम तीरथ वर्मा, नीरज मौर्य आदि वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंगुरा बाजार में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रमुख बेलसर अजीत सिंह ने आयोजित कार्यक्रम में कहा कि देश की एकता व अखंडता के लिए उनका बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉक्टर मुखर्जी का सपना एक देश में एक निशान एक विधान एवं एक प्रधान को लागू करके देश ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया है। इस अवसर पर पवन प्रताप सिंह, अशोक पटवा, योगेंद्र तिवारी, अशोक कुमार आदि ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed