फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Janata curfew: Someone saw a picture and someone asked for prayers

जनता कर्फ्यू: किसी ने देखी पिक्चर तो किसी पूजा मांगी दुआ

Sun, 22 Mar 2020 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Janata curfew: Someone saw a picture and someone asked for prayers
गोंडा। जनता कर्फ्यू का असर इस कदर रहा कि कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकला। यहां तक कि घरों में कैद लोगों से जब जानकारी की गई तो बताया कि सुबह दस बजे तक नाश्ता करके वे टीवी देखने लगे। देश में कोरोना को लेकर क्या हो रहा है इस पर पूरे दिन लोगों की निगाहें गड़ी रहीं।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने बच्चों के साथ मोबाइल पर लूडो खेलते रहे तो कुछ लोगों ने सोकर पूरे दिन बिताए। कई ने पूजा करके ऊपर वाले कोरोना को खत्म करने की दुआएं मांगीं। वहीं काफी लोगों ने घर में रहकर भी समाजिक जिम्मेदारी निभाई, कोरोना से बचाव के तरीकों और जागरूक की मुहिम सोशल मीडिया से चलाते रहे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर हर किसी ने रविवार को अपनी जिम्मेदारी निभाई और साबित किया ऐसी वैश्विक आपदा के दौरान हर व्यक्ति साथ खड़ा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव ने बताया कि जनता कर्फ्यू में हर किसी ने अपने कदम घरों में रोके रखा, उन्होंने परिवार के साथ पूरा दिन बिताया। पूरे दिन हाथ धोने के साथ ही घर की सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों को कोरोना से लड़ने के तरीकों पर अनुभव साझा किया। कुछ किताबों को पढ़कर ज्ञान अर्जित किया। शिक्षक मनोज पांडेय कहते हैं कि उन्होंने सुबह परिवार के साथ पूजा किया और ऊपर वाले से दुआ मांगी कि कोरोना से पूरी दुनिया को सुरक्षित करें। इसके अलावा परिवार को बचाव के तरीके बताए, अपने रिश्तेदारों से हाल चाल लिया। आजाद बेग ने दुआ मांगीं और लोगों को सोशल मीडिया पर जागरूक किया।

उदयभान वर्मा ने कोरोना के विरुद्व जंग से हर किसी फेसबुक, वाटसएप से जागरूक किया। आशीष तिवारी ने परिवार के साथ पिक्चर देखा और समाचार भी सुना। प्रधानमंत्री को बधाई दी उन्होने कोरोना से बचाव को पूरे देश की जनता को एक दिन में ही जागरूक किया। जनता कर्फ्यू के दौरान घरों में रहने पर लोगों ने काफी जानकारी एकत्र किया और वे बचाव के लिए एकाग्र हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed