{"_id":"699b4e728a0d11c80603a444","slug":"jammu-police-reached-gonda-in-search-of-warranties-gonda-news-c-100-1-gon1041-152842-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वारंटियों की तलाश में गोंडा पहुंची जम्मू पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वारंटियों की तलाश में गोंडा पहुंची जम्मू पुलिस
Mon, 23 Feb 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
मुजेहना। दो आरोपियों की तलाश में जम्मू पुलिस रविवार को रुद्रगढ़ नौसी पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी गांव से जा चुके थे। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रुद्रगढ़ नौसी निवासी राहुल पांडेय और विनय कुमार के विरुद्ध वर्ष 2022 में जम्मू में जालसाजी व साजिश रचने के आरोपों में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
परीक्षण के दौरान अदालत ने वारंट जारी किया था लेकिन आरोपी तिथि पर पेश नहीं हुए। इसके बाद गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। जम्मू पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ गांव पहुंची, लेकिन आरोपी नहीं मिले। (संवाद)