फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Jammu police asked for details of license of revolver of murderer

Gonda News: जम्मू पुलिस से मांगा हत्यारोपी के रिवाॅल्वर के लाइसेंस का ब्योरा

Thu, 05 Sep 2024 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Jammu police asked for details of license of revolver of murderer
गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी दूबेपुरवा में दलित किसान की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी सेवानिवृत्त फौजी अरुण सिंह के शस्त्र लाइसेंस की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हत्या में प्रयुक्त रिवाॅल्वर अरुण का है या नहीं, इसकी जानकारी के लिए विवेचक ने जम्मू पुलिस से लाइसेंस का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन


तरबगंज थाना क्षेत्र के ताराडीह निवासी दलित रमेश (50) की दो अगस्त की दोपहर साइकिल से घर जाते समय पकड़ी दूबेपुरवा में सेवानिवृत्त फौजी अरुण सिंह ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। उस समय पुलिस ने तमंचे से गोली मारने की जानकारी दी थी। पुलिस ने रमेश के पिता प्रहलाद की तहरीर पर अरुण सिंह निवासी लालापुरवा ताराडीह के खिलाफ हत्या व एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज किया था। वारदात के तुरंत बाद ही पुलिस ने अरुण को हिरासत में ले लिया था। पुलिस को दिए बयान में अरुण ने लाइसेंसी रिवाॅल्वर से रमेश को गोली मारने की जानकारी दी थी। अरुण ने बताया था कि उसने जम्मू प्रशासन से शस्त्र लाइसेंस बनवाया था। पुलिस ने आरोपी अरुण की निशानदेही पर उसके घर के पास से हत्या में प्रयुक्त रिवाॅल्वर बरामद किया था।
विज्ञापन

सीओ तरबगंज विनय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अरुण ने जम्मू से रिवाॅल्वर का लाइसेंस जारी होने की जानकारी दी है। मगर लाइसेंस उसके नाम से है या नहीं, इसकी जानकारी के लिए जम्मू पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed