फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   jail,inspection,advocate,Judge

बंदियों को दें सुविधा, उपलब्ध कराएं सरकारी वकील

Fri, 25 Mar 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
jail,inspection,advocate,Judge
फोटो-5-गोंडा में जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान मौजूद जिला जज, डीएम व एसपी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जेल में निरुद्ध बंदियों को नियमानुसार प्रदत्त सुविधाएं हर हाल में मुहैया कराई जाए। वकील न होने से जेल से रिहा न होने वाले बंदियों की सूची बनाकर उन्हें सरकारी वकील उपलब्ध कराया जाए। बंदियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। ये निर्देश शुक्रवार को जिला कारागार के औचक निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना ने जेलर को दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, डीएम डॉ. उज्जवल कुमार तथा एसपी संतोष मिश्रा के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जज, जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली सुनवाई कक्ष, महिला बैरक सहित विभिन्न बैरकों, जेल अस्पताल, रसोई, पुस्तकालय, टेलीफोन कक्ष आदि का निरीक्षण किया। जिला जज ने ग्राम विशम्भरपुर थाना धानेपुर निवासी निरुद्ध बंदी गौतम प्रसाद शर्मा को सरकारी वकील उपलब्ध कराने तथा उसके मुकदमे की पैरवी कराने के निर्देश दिए। कूड़ी हाता बरगदी कोट कोतवाली करनैलगंज निवासी बंदी राम अवतार ने जिला जज से सरकारी वकील मुहैया करने का अनुरोध किया। जिला जज ने जेल में मोबाइल चोरी के आरोप में निरुद्ध बंदी महेश को वकील उपलब्ध कराने तथा उसकी पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा तथा निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिला जेल में आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक शिविर लगाए जाएं। बंदियों को पढ़ने के लिए अच्छी पुस्तकें व समाचार पत्र रोजाना उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने रसोई का निरीक्षण कर भोजनालय में बन रहे दाल, रोटी व सब्जी आदि की गुणवत्ता को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed